पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जर्जर भवनों का फिर होगा सर्वे

जर्जर भवनों का फिर होगा सर्वे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीआेभगवती प्रसाद ने गुरुवार को यहां उपखण्ड कार्यालय में विभागीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभागीय अधिकारियों को पारस्परिक समन्वय के साथ अपने दायित्वों को अंज़ाम देने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पारस्परिक समन्वय द्वारा विभिन्न समस्याआें के निवारण में अनावश्यक विलंब की नौबत नहीं आती है।

बैठक में नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता सप्ताह की जानकारी दी जिस पर एसडीआे ने समस्त विभागीय अधिकारियों को इस दौरान शहर में साफ-सफाई संबंधी विविध गतिविधियां आयोजित करने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि शहर में फैसिलिटी एेरिया पर अतिक्रमण चिन्हित किया जाएगा तथा नगर परिषद इसे तत्परता के साथ एेसे अतिक्रमण को हटवाने की कार्यवाही करेंगी। नगर परिषद कचरा एकत्र कर शहर से बाहर संबंधित ट्रेचिंग ग्राउंड पर डालेगी। सतपुलिया नदी का सीमांकन होगा तथा परिषद राजस्व विभाग के सहयोग से अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही अंज़ाम देगी। जर्जर भवनों के पुन: सर्वे के लिए नगर परिषद एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग जिम्मेदारीपूर्वक रिपोर्ट तैयार कर निर्देशानुसार पेश करेंगे। इसमें किसी प्रकार का विलंब बर्दाश्त नहीं होगा। परिषद आवारा पशुआें को शहर से बाहर अन्यत्र छुड़वाना सुनिश्चित करेगी। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि शहर में अनअप्रूव्ड व्यावसायिक भवनों को विद्युत कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। सहायक अभियंता जलसंसाधन आेपी मिश्रा द्वारा वर्षा रिपोर्ट का अवलोकन कर एसडीआे ने संबंधित विभाग को वर्षा की वज़ह से क्षतिग्रस्त सड़क पैचवर्क कार्य शीघ्र किये जाने तथा गंदे स्थिर पानी में बीडीके ऑयल डलवाने के लिए निर्देशित किया।

विद्युत निगम एईएन वीडी दुबे ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रा में फीडर मेन्टीनेन्स प्रोग्राम चल रहा है तथा गढीथेारियान हाउसिंग बोर्ड में नवनिर्मित फीडर शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है तथा फीडर के शुरू होने के बाद सेदरिया फीडर क्षेत्र में विद्युत भार में कमी से सप्लाई में सुधार आएगा। एसडीआे ने एईएन को जवाजा पंचायत समिति के टॉडगढ़ एवं बडाखेडा में जीएसएस सब स्टेशन का कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने के लिए निगम के अधिशासी अभियंता द्वारा व्यक्तिश: ध्यान देने की जरूरत बताई। एसडीआे ने विकास अधिकारी जवाजा की आेर से प्र