चोरी की जीप बरामद
ब्यावर| अजमेररोड से गत दिनों चोरी हुई जीप बुधवार को पुलिस ने बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार डीजल खत्म हो जाने के कारण चोर जीप को एक सुनसान क्षेत्र में झाडियों में छिपा कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह जगमालपुरा निवासी असलम ने थाने में रिपाेर्ट दर्ज कराई कि उसकी जीप सात पुलिया के समीप से चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसी दौरान एएसआई रामदयाल को इत्तला मिली कि एक जीप देलवाड़ा रोड स्थित एक सुनसान क्षेत्र में झाडियों के पीछे छिपाई हुई पड़ी है। जीप में डीजल खत्म हो जाने के कारण चाेर शायद उसे वहीं छोड़ गए। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।