पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूट के आरोपियों का बढ़ाया पुलिस रिमांड

लूट के आरोपियों का बढ़ाया पुलिस रिमांड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें प्रोपर्टी डीलर की आंखों में मिर्ची झोंककर 20 लाख रुपए लूटने के दो आरोपियों को गुरुवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। पुलिस की मांग पर कोर्ट ने दोनों की पुलिस रिमांड की अवधि दो दिन बढ़ा दी। पुलिस अभी तक भी वारदात के मास्टर माइंड और गिरोह के सरगना रामपाल तक नहीं पहुंच पाई है।

पुलिस के अनुसार प्रोपर्टी डीलर पुखराज जैन की आंखों में मिर्ची झाेंककर उनसे 20 लाख रुपए से भरा बैग लूटने के आरोपी कोटपुतली निवासी नरेश और आगरा हाल जयपुर निवासी पवन की पुलिस रिमांड की अवधि समाप्त होने पर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपियाें से लूट की बाकी रकम बरामद करने के लिए चार दिन का पुलिस रिमांड और मांगा। कोर्ट ने आरोपियों का पुलिस रिमांड दो दिन बढ़ाते हुए पुलिस को निर्देश दिए कि आरोपियों से रकम जल्द बरामद करे। इस बीच पुलिस की टीमें वारदात के मास्टर माइंड और गिरोह के सरगना कुजोता, कोटपुतली निवासी रामपाल उर्फ सिद्धांत की तलाश में उसके संभावित ठिकानाें पर दबिश दे रही है। लेकिन रामपाल अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है।