राज्यस्तरीय कुश्ती में विपुल का चयन
राजकीयपटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र विपुल प्रजापति ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। 12वीं क्लास में अध्ययनरत विपुल अब राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता में कला-कौशल का प्रदर्शन करेगा। प्रधानाचार्य प्रेमस्वरूप शर्मा ने बताया निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर द्वारा मेरिट प्रमाण-पत्र मेडल से सम्मानित किया गया। छात्र ने 84 किलोग्राम एवं 19 वर्ष वर्ग में भाग लिया। छात्र ने शिवदल व्यायामशाला के मनोहर उस्ताद से निर्देशन प्राप्त किया। वाणिज्य व्याख्याता सत्यनारायण शर्मा ने छात्र को प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस मौके पर द्वितीय पारी प्रभारी राजेंद्र प्रजापति सुनील व्यास, अनिता शुक्ला, राजेंद्र परिहार, रमेशचंद दाधीच, भीकमचंद, महेश, विनोद, प्रकाश हंसराजानी, सुमन बाला, प्रीति श्रीमाली समेत अनेक व्याख्याताओं ने छात्र का अभिनंदन किया।
विपुल प्रजापति।