नवरात्र महोत्सव 25 से
ब्यावर | श्रीज्वालामुखी माताजी की डूंगरी न्यास शारदीय आसोज नवरात्र महोत्सव 25 सितंबर गुरुवार से शुरू होगा। दोपहर में अभिजीत मुहुर्त में पूजा-अर्चना करके घट स्थापना की जाएगी अखंड ज्योति प्रज्जवलित की जाएगी। कोषाध्यक्ष गौतम कुमार ध्वजारोहण करेंगे। नवरात्र में नौ दिनों तक विविध धार्मिक आयोजन होंगे। दुर्गाष्टमी का मेला 2 अक्टूबर को भरेगा।