शिविर में पहले दिन 687 लाभान्वित
नगरपरिषद वार्ड संख्या 11 के वाशिंदों के लिए गुरूवार को भामाशाह नामांकन शिविर हुआ। इसमें पहले ही दिन 687 लोग लाभांवित हुए।
शिविर प्रभारी अधिकारी एसडीआे भगवती प्रसाद एवं नगर परिषद आयुक्त शशीकान्त शर्मा की देखरेख में ब्यावर शहर के वार्ड 11 के निवासियों के लिए राठी पवेलियन सुभाष उद्यान परिसर में गुरूवार सुबह से भामाशाह नामांकन शिविर शुरू हुआ। यह शिविर शुक्रवार एवं शनिवार को भी जारी रहेगा।
प्रशासन की आेर से शिविरार्थियों के लिए बैंक खाता खुलवाने तथा आधार नामांकन एवं भामाशाह नामांकन करवाने संबंधी कार्यवाही को अंकााम दिया जा रहा है। जिसके लिए राजस्व विभागीय, नगर परिषद, महिला बाल विकास, सामाजिक न्याय अधिकारिता, चिकित्सा सहित अन्य विभागीय टीमें मौजूद थी। नगर परिषद के सफाई जमादारों के माध्यम से शिविर में आने के लिए घर-घर जाकर टोकन बंटवाए जा रहे हैं। वार्डवासियों को आकर्षित करने हेतु नगर परिषद की आेर से भामाशाह शिविर में अधिक से अधिक संख्या में आइये अपना भामाशाह कार्ड बनाइय आदि जानकारी देने वाले बैनर भी शिविर स्थल एवं सुभाष उद्यान गेट के समीप लगाए गए हैं।
शिविर प्रभारी अधिकारी एसडीआे भगवती प्रसादके अनुसार शिविर में 59 आधार नामांकन तथा 114 महिला मुखियाआें से जुड़े 628 सदस्यों का भामाशाह नामांकन किया गया। पीएनबी की टीम ने करीब 300 नए बचत खाते खोलने की कार्यवाही अंजाम दी गई। एसडीआे ने वार्डवासियों से आग्रह किया है कि महिला मुखिया अपने पूरे परिवार के संग टोकन एवं सभी मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर शिविर का पूरा फायदा उठा सकते है।