पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन दुकानों का निरीक्षण

राशन दुकानों का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर | उपभोक्तापखवाड़े के तहत प्रवर्तन निरीक्षक ने शहरी क्षेत्र की राशन दुकानों का गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक की जांच की और मौके पर मौजूद उपभोक्ता से भी राशन डीलर द्वारा दी जा रही सामग्री के बारे में जानकारी ली गई। प्रवर्तन निरीक्षक हेमंत आर्य ने बताया कि उपभोक्ता पखवाड़े की शुरूआत पर इस बार विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं को खाद्य सुरक्षा अधिनियम में चयनित लोगों को गेहूं और केरोसीन उपलब्ध कराया है। आर्य ने गुरूवार को राशन दुकानों का निरीक्षण कर रजिस्टर में अंकित स्टॉक और मौके पर उपलब्ध स्टॉक की जांच की। निरीक्षण दौरान किसी भी दुकान पर अनियमितता नहीं मिली। हालांकि विभाग को शिकायत मिली थी कि कुछ राशन डीलर द्वारा राशन सामग्री समय पर उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। प्रवर्तन निरीक्षक ने योगेश देवड़ा, मुकेश सांखला, लक्ष्मीदेवी, कैलाशचंद गोयल, नरेंद्र दगदी समेत अन्य राशन डीलर्स के निरीक्षण किया।