निस्वार्थ भाव से करें मानव सेवा
ब्यावर | प्रेमप्रकाशआश्रम ब्यावर का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ हुआ। पांच दिवसीय वार्षिकोत्सव के शुभारंभ पर आश्रम में भागवत गीता तथा प्रेमप्रकाश ग्रंथ का पाठ किया गया। प्रचार प्रमुख नरेंद्र जेसवानी ने बताया कि प्रेमप्रकाश आश्रम के संत हिमांशु ने अपने सत्संग में प्रेमप्रकाश आश्रम के संस्थापक सद्गुरू स्वामी टेऊराम महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए मनुष्य को अहम का त्याग करके निस्वार्थ भाव से मानव सेवा और कर्म करने की सीख दी। इस मौके पर नानकराम पारवानी, उद्धवदास गुरनानी, नरेंद्र उत्तमचंदानी, मीना मोरवानी, राजकुमारी, मधु हेमलानी, जया, रेखा देवानी समेत अनेक प्रेम प्रकाश नवयुवक मंडल के सदस्य मौजूद थे। संत हिमांशु ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 8 से 10 बजे तक तथा शाम 5 से 8 बजे तक बाहर आए संत सत्संग-प्रवचन देंगे।