अग्रसेन महाराज का फहराया ध्वज
अग्रवालसमाज के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती महोत्सव 2014 का आगाज गुरुवार को पूजा-अर्चना ध्वजारोहण के साथ हुआ। फतेहपुरिया बगीची में अग्रसेन भवन में अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात फतेहपुरिया बगीची में समाज के अध्यक्ष मुकेश अरड़का ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।
प्रचार मंत्री नवीन गर्ग ने बताया कि महोत्सव के तहत सुबह 9 बजे शिशु प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें 0 से 1 वर्ष आयु वर्ग के निशु बंसल ने प्रथम दक्ष अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 1 से 2 वर्ष आयु वर्ग में चार्वी बंसल एवं नक्ष मंगल ने प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बगीची में समाज की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 81 युनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष महेंद्र सलेमाबादी, मंत्री नितेश गोयल, सहमंत्री ललित अग्रवाल, जयंती संयोजक नरेश मित्तल, सहसंयोजक पवन रायपुरिया, अमित बंसल, शिविर संयोजक शैलेंद्र गुप्ता, राकेश गुप्ता, ललित अग्रवाल, मनीष जिंदल, गिरीश गुप्ता, निखिल बजाज, अभिषेक सटाक, अंकुर मित्तल, दीपेश गोयल, राहुल गोयल समेत अनेक समाजबंधु उपस्थित थे।
बड़ोंने किया रक्तदान
महोत्सवके तहत फतेहपुरिया बगीची में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता रखी गई। प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चों को आकर्षक परिधानों में सजाया गया। वहीं समाज के युवाओं, महिलाओं पुरुषों ने रक्तदान में उत्साह दिखाया। समाज के लोगों ने रक्तदान के लिए की रजिस्ट्रेशन भी कराया।
आज के कार्यक्रम
{सुबह11 बजे : म्युजिकलचेयर, कबाड़ से जुगाड़, अल्पना प्रतियोगिता
{ दोपहर2 बजे : रंगभरो, चम्मच दौड़, उल्टी दौड़, बोरी दौड़, बुद्धि प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, तीन टांग दौड़, मोमबत्ती जलाओ, कुर्सी दौड़, मटका फोड़, मेहंदी बिंदी लगाओ प्रतियोगिता होगी।
{ शामको 7.30 बजे : सांस्कृतिककार्यक्रम
अग्रसेन जयंती
महोत्सव
ब्यावर. फतेहपुरिया बगीची में अग्रसेन जयंती महोत्सव के शुभारंभ पर ध्वजारोहण करते समाज के लोग। महोत्सव में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।