कालिंजर में रात्रि जागरण आज
जवाजा | ब्यावर-भीमहाइवे पर स्थित कालिंजर के इच्छापूर्ण दाणा बाबा के मंदिर मेले की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को रात्रि जागरण का कार्यक्रम होगा। आयोजक ब्यावर टैक्सी यूनियन कालिंजर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि जागरण में देवाता का मिलन म्युजिकल ग्रुप कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शंकरसिंह रावत होंगे तथा अध्यक्षता जवाजा प्रधान किशन महाराज करेंगे। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भगवानसिंह कडीवाल, कांग्रेस नेत्री चंद्रकांता मिश्रा, सरपंच सुगनादेवी, जवाजा थाना प्रभारी पारसमल, ब्यावर परिवहन अधिकारी अनिल माथुर हाेंगे। मेले में कबड्डी वॉलीबाल प्रतियोगिताएं भी होंगी।