गरबा रास डांडिया 29 से
ब्यावर | अखिलभारतीय जैन विद्यार्थी परिषद की ओर से गरबा रास डांडिया 29 सितम्बर को रांकाजी की बगीची में होगा। गरबा महारास को लेकर गुरुवार को परिषद की बैठक रखी गई। अध्यक्ष मोहित कांठेड़ ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भागचंद चौहान इंदर सिंह बागावास होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिठालाल तालेड़ा करेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए लकी ड्रा पुरस्कार भी रखे जाएंगे। मंत्री मनीष जांगड़ा ने बताया कि गरबा रास डांडियां में सेलीब्रेटी गेस्ट के रूप में राजस्थानी फिल्म अभिनेत्री उषा जैन शिरकत करेंगी। गरबा रास में बेस्ट डांसर, बेस्ट ग्रुप, बेस्ट कॉस्ट्यूम, बेस्ट मास्टर किड को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवीण मकाणा, सौरभ बाबेल, श्रेयांश कांकरिया, राहुल वर्मा, कैशव झंवर, लविश लोढ़ा, पीयूष प्रजापति, अमर गहलोत, सिद्धार्थ गादिया, प्रियंका गादिया, वर्षा जैन अादि सदस्य मौजूद थे।