पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभयारण्य से जुड़ी सड़कें हाें चौड़ी

अभयारण्य से जुड़ी सड़कें हाें चौड़ी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतसमिति सदस्य और शिक्षा समिति अध्यक्ष मधुबाला पंवार ने टॉडगढ़ रावली अभयारण्य से जुड़े विभिन्न गांवों की सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने की मांग की।

पंवार ने बताया कि बनजारी-बड़ाखेड़ा-भीम और जस्साखेड़ा-बड़ाखेड़ा-दूधालेश्वर और बराखन-कातरघाटी-टॉडगढ़ रोड जो घुमावदार, पथरीला और घने जंगलों से गुजरता है। यहां सड़कों की चौड़ाई कम होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। पंवार ने बताया कि सड़कों के किनारे नाडियों में पानी होने के कारण जंगली जानवर चीता, जरख, सियार, नील गाय, भालू आए दिन वाहनों से टकराकर चोटिल हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि संकरी सड़कों से गुजरते समय आए दिन वाहन चालक भी चोटिल होते रहते हैं। पंवार ने विधायक शंकरसिंह रावत एवं जिला प्रमुख वंदना नोगिया से मांग की है कि नेगडिय़ा-पाडाभगड़-बनजारी मार्ग जो निर्माणाधीन है उसे सरवान गांव तक बढ़ाया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। मांग करने वालों में बनजारी सरपंच रोशनी देवी, आसन सरपंच सुशीला, बराखन सरपंच डोली चौहान, बड़ाखेड़ा से निर्मला देवी, महिपाल सिंह, बंसत सिंह, पूरणसिंह, महेंद्र सिंह, रामसिंह, बालूसिंह, देवीसिंह, डॉ. हरिसिंह, डाउसिंह आदि लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं...