हेल्थ- पल्स पोलियाे प्रशिक्षण 15 से
ब्यावर| राज्यसरकार के निर्देशानुसार ब्यावर शहरी क्षेत्र में पल्स पोलियो कार्यक्रम का द्वितीय चरण 21 फरवरी से प्रारंभ होगा। जिसमें 0 से 5 साल तक के बच्चों को शहर में स्थापित 101 बूथ के माध्यम से पोलियाे रोधी दवाए पिलाई जाएगी। वैक्सीनेटरों एवं सुपरवाइजरों को 15 से 20 फरवरी तक आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा।