अनिल शर्मा बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित
ब्यावर| भंवरलालगोठी पब्लिक सीनियर सेंकडरी स्कूल के प्राचार्य डॉ. अनिल शर्मा को बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। वर्द्धमान शिक्षण समिति के प्रशासनिक अधिकारी विजय कुमार शर्मा ने बताया कि 6 फरवरी को आईआईटी दिल्ली द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वेबकोन गर्वमेंट ऑफ वेस्ट बंगाल एवं युनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट द्वारा प्रेरणाप्रद सर्वश्रेष्ठ अध्यापक पारितोषिक वितरण समारोह में बेस्ट टीचर अवार्ड ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित किया गया। शर्मा को शेखर दत्त, जीके पिल्लई एवं टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड गृहसचिव द्वारा इंसपाइरिंग बेस्ट टीचर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए वर्द्धमान शिक्षण समिति के अध्यक्ष पारसमल कास्टिया, सचिव डॉ. नरेंद्र पारख, उपाचार्य धमेंद्र शर्मा, सुनिता चौधरी समेत ने अनिल शर्मा को बधाई दी।