कच्छावा कॉलोनी में सड़क-नाली का अभाव
खाली प्लॉट बने परेशानी का सबब
ब्यावर|भाजपा कार्यकर्तालादूराम खाब्या ने राज्य सरकार को ज्ञापन प्रेषित कर आवासीय कॉलोनियों में खाली पड़े प्लॉट को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। खाब्या ने बताया कि कई कॉलोनियों में खंडहर मकान, खाली प्लॉट क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। आरोप है कि खाली प्लॉट अवैध कचरा डिपो बनकर लोगों के लिए परेशानी बनते जा रहे हैं। समस्या से निजात दिलाने के लिए उन्होंने आगामी बजट में सरकार से इस संबंध में निर्णय लेकर ऐसे प्लॉट मालिकों को पाबंद कर आमजन को राहत दिलाने की मांग की।
ब्यावर. कच्छावाकॉलोनी में विरोध जताते क्षेत्रवासी।
भास्कर न्यूज| ब्यावर
वार्डनंबर 5 में सफाई, रोशनी समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं सुचारू नहीं होने से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। कच्छावा कॉलोनी में सड़क-नाली के अभाव में सफाई व्यवस्था नहीं है।
क्षेत्रवासियों ने बतायइ4ा कि परिषद प्रशासन को कई बार सड़क-नाली रोशनी व्यवस्था के लिए अवगत कराया मगर अब तक कोई राहत नहीं मिली। कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें सड़कों से ज्यादा नाली निर्माण की जरूरत है। क्योंकि बारिश के समय कई बार निकासी व्यवस्था सुचारू नहीं होने की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
^क्ष्ेत्रमें सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं है। कचरा सड़कों पर ही फैला रहता है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सलमाबानो, क्षेत्रवासी
^चुनावके समय पार्षद को देखा जिसे अब तक नहीं देखा। गलियों में अंधेरा पसरा है। रोशनी और सफाई व्यवस्था सुचारू होनी चाहिए। कमलादेवी, क्षेत्रवासी