पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोबाइल की दुकान में तोड़फोड़

मोबाइल की दुकान में तोड़फोड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर|मसूदा रोडस्थित एक मोबाइल की दुकान में मंगलवार शाम कुछ युवकों ने तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम मसूदा रोड गौशाला के सामने स्थित एक मोबाइल की दुकान पर कुछ युवक रिचार्ज के बहाने गए और अचानक उन्होंने संचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की। इस पर मौके पर जमा हुए क्षेत्रवासियों ने आरोपी युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई।

खबरें और भी हैं...