अज्ञात परिस्थितियों में वृद्ध की मौत
ब्यावर|सदर थानाक्षेत्र के सुहावा निवासी एक व्यक्ति की सोमवार रात अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने मौत के कारणों को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति पर संदेह जताया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय अमृतकाैर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को परिजनों ने पुलिस को दी रिपोर्ट में हादसे में मौत होना बताया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार सुहावा निवासी आलम (55) पुत्र बुद्धा मेहरात को सोमवार रात अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को फोन कर गांव के ही शमशेर नामक युवक पर संदेह जताया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एकेएच की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शमशेर से पूछताछ की। मंगलवार सुबह परिजनों ने पुलिस को दी रिपोर्ट में अालम की मौत हादसे में होना बताते हुए रिपोर्ट दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।