हादसे में युवक की मौत
ब्यावर| मसूदारोड उत्सव वाटिका के समीप सोमवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय अमृतकौर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार समीपवर्ती ग्राम लसाडिया निवासी सूबेदार सिंह (40) पुत्र बाबूसिंह का शव सोमवार रात मसूदा रोड उत्सव वाटिका के समीप पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसके पास मिली चांदमल मोदी राजकीय अमृतकौर अस्पताल की पर्ची के आधार पर पुलिस ने उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। मंगलवार को परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने हादसे का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।