पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाउसिंग बोर्ड कॉलाेनी से हटाएं अतिक्रमण

हाउसिंग बोर्ड कॉलाेनी से हटाएं अतिक्रमण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद| ब्यावरमार्ग स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हाल में किए गए अतिक्रमण और मकानों दुकानों के अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाने की मांग को लेकर हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के निवासियों ने जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। कुलदीप चौधरी, महिपाल चौधरी, मोहन दास, मुन्नालाल डाबी, शीतलदास सिंधी, रवींद्र गुप्ता, अर्जुन पाठक, प्रियरंजन, बिनय कुमार, धर्मेंद्र जैन एडवोकेट, घनश्याम, दिनेश गोयल, प्रदीप नाथाणी, कमल मेघवंशी, नारायण फुलवानी और शंभू साहू ने तहसीलदार सुनील कटेवा को सौंपे ज्ञापन में बताया कि कुछ लोगों ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पश्चिम में चरागाह की भूमि खसरा नं. 886, 887 पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कर लिया है।

दूसरी ओर अतिक्रमी सरकारी जमीन पर निर्माण कर कब्जा कर रहे हैं। कॉलोनीवासियों ने अतिक्रमण को तत्काल हटवाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो मजबूरन कॉलोनीवासियों को आंदोलन करना पड़ेगा। गौरतलब है कि गत 5 फरवरी को मुस्लिम चीता समाज के सदस्यों की ओर से मांग की गई थी कि निर्मित किया गया मदरसा इबादतगाह डेढ़-दो वर्षों से चल रहा है। इसलिए उक्त भूमि का आवंटन मदरसे के नाम से कर दिया जाए। बजरंग दल ने भी इस मामले में ज्ञापन देकर अतिक्रमण को शीघ्र तोड़ने की मांग की थी।

खबरें और भी हैं...