पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जांच कमेटी ने किया स्कूल भवन का निरीक्षण

जांच कमेटी ने किया स्कूल भवन का निरीक्षण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| मेवाड़ीगेट बाहर स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल भवन को बिना आदेशों के स्थानांततरित करने के मामले में निदेशक शिक्षा विभाग के आदेश पर शुक्रवार को चार सदस्यीय कमेटी जांच करने ब्यावर पहुंची। कमेटी में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा चंद्र शेखर, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी उपनिदेशक कार्यालय निरंजन कुमार जिंदल, एडीइओ अरूण कुमार शर्मा और बीईईओ सुवालाल सिवांसिया शामिल थे। पीडब्ल्यूडी के एईएन एसएन सलूजा को भी बुलवाया गया। जिन्होंने जांच के बाद रिपोर्ट तैयार की। ये रिपोर्ट निदेशक बीएल स्वर्णकार को दी जाएगी। जानकारी के अनुसार 1 जुलाई 2014 से इस स्कूल को बीईईओ के मौखिक आदेशों पर स्थानांतरण कर कृष्णा कॉलोनी में ले जाया गया। स्कूल में पहली पारी में कृष्णा कॉलोनी स्कूल चलती है और दूसरी पारी में मेवाडी गेट स्कूल का संचालन किया जाता है।

कमहुआ स्कूल का नामांकन: जांचकमेटी में शामिल निरंजन कुमार जिंदल ने बताया कि दो साल पूर्व जहां स्कूल संचलित होती थी वहां बच्चों का अच्छी खासी संख्या में नामांकन था। लेकिन स्कूल को दूर किए जाने के बाद विद्यार्थियों का नामांकन गिरता गया।

शिकायतपर बैठी जांच: कमेटीने बताया कि शिकायतों पर निदेशालय बीकानेर से जांच के आदेश थे। जिंदल ने बताया कि जांच में सामने आया कि तत्कालीन बीईईओ नटवर सिंह पंवार ने एसडीएम के निर्देशों का हवाला देते हुए मौखिक आदेश देकर स्थानांतरण करवा दिया।

“स्कूल की कंडीशन देखने आए थे। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को बुलवाकर रिपोर्ट बनवाई गई। स्कूल के स्थानांतरण के कोई लिखित आदेश नहीं है। प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी की बात रही है। बाकी जांच रिपोर्ट निदेशक को सौंप दी जाएगी। दाेषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।” निरंजनकुमार जिंदल, एडीईओ

खबरें और भी हैं...