पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पोस्टमार्टम परिसर की सफाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| राजकीयअमृतकौर अस्पताल का पोस्टमार्टम परिसर अब साफ सुथरा नजर आने लगा है। नर्सिंग अधीक्षक आरपी वर्मा के प्रयासों से कुछ दिनों पहले तक गंदगी और झाड़ियों से अटा पोस्टमार्टम परिसर हराभरा और साफ सुथरा नजर आने लगा है। महीनों तक गंदगी और झाड़ियों के कारण पोस्टमार्टम परिसर में काम करना मुहाल बना रहा लेकिन मेट्रन वर्मा की ये अपने आप में अनूठी पहल है। अभी तक पोस्टमार्टम परिसर में सफाई को लेकर अस्पताल प्रबंधन का रवैया अनदेखी वाला ही रहा लेकिन कुछ दिनों से पोस्टमार्टम परिसर की सफाई का जिम्मा नर्सिंग अधीक्षक ने खुद लिया और स्वयं के स्तर पर पूरे परिसर की सफाई करवाई। गौरतलब है कि कुछ वर्षों पूर्व राजकीय अमृतकौर अस्पताल के इसी पोस्टमार्टम रूम में शव को चूहे द्वारा कुतरने की घटना सामने आई थी। उस समय इस पोस्टमार्टम परिसर में गंदगी और झाड़ियों के कारण चूहों की भरमार थी।

खबरें और भी हैं...