पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमृतकौर अस्पताल को 50 नर्सिंगकर्मियों की दरकार

अमृतकौर अस्पताल को 50 नर्सिंगकर्मियों की दरकार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयअमृतकौर अस्पताल लंबे अर्से से नर्सिंगकर्मियों की कमी से जूझ रहा है लेकिन अब अस्पताल में नर्सिंगकर्मियों की कमी कुछ हद तक दूर होने की उम्मीद जगी है। सरकार ने 11 हजार रिक्त पदों पर नियुक्तियां दी हैं जिनमें अजमेर जिले को भी 900 से अधिक नर्सिंगकर्मी मिले हैं। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जॉइनिंग देने के बाद अब इन कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। इनमें से कुछ को पीएमओ कार्यालय और कुछ को सीएमएचओ तथा बीसीएमएचओ के अधीन ज्वाइनिंग के आदेश दिए जाएंगे।

50 नर्सिंग कर्मियों की मांग

बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने में प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहने वाले राजकीय राजकुमार अमृतकौर अस्पताल में अर्से से 50 से अधिक नर्सिंगकर्मियों की कमी चल रही है। नर्सिंगकर्मियों की कमी के चलते एक एक कर अमृतकौर अस्पताल के 4 से अधिक वार्ड बंद करने पड़े। वहीं ऐसे वार्ड भी हैं जिनमें दो दो वार्ड की जिम्मेदारी एक ही नर्सिंग कर्मी के ऊपर है। पीएमओ कार्यालय से सीएमएचओ को 50 नर्सिंगकर्मियों की मांग की गई है। अगर इन नर्सिंग कर्मियों की मांग पूरी हो जाती है तो अस्पताल के बंद वार्ड के खुलने के साथ ही मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा भी मुहैया हो सकेगी।

इनवार्ड में परेशानी

राजकीयअमृतकौर अस्पताल में नर्सिंगकर्मियों कमी के कारण जहां ट्रॉमा आईसीयू, ऑबजरवेशन और आइसोलेशन वार्ड लंबे अर्से से बंद पड़े हैं तो वहीं ऑर्थोपेडिक, ऑबजरवेशन और ट्रॉमा वार्ड का समायोजन कर एक ही स्टॉफ को लगाया जाता है। इसी प्रकार फिमेल सर्जिकल, पोस्ट सर्जिकल और ईएनटी वार्ड की जिम्मेदारी भी एक ही नर्सिंगकर्मी के भरोसे रहती है।

आधेसे ज्यादा पद रिक्त

राजकीयअमृतकौर अस्पताल में 27 पद प्रथम श्रेणी नर्सिंगकर्मियों के हैं जिनमें 16 पद रिक्त चल रहे हैं। वहीं 98 सेकंड ग्रेड नर्सिंग कर्मियों के पद स्वीकृत हैं जिनमें से 41 पद ही भरे गए हैं। नए आदेशों के अनुसार 10 नर्सिंगकर्मियों को तो सीधे ब्यावर राजकीय अमृतकौर अस्पताल के लिए ही आदेश हुए हैं। अगर सीएमएचओ कार्यालय से ब्यावर की मांग पूरी हो जाती है तो यहां आने वाले 5 जिलों के मरीजों काे राहत नसीब हो सकेगी।

^“शुक्रवारतक 900 से अधिक नर्सिंगकर्मियों ने यहां जॉइनिंग दी है। जहां जगह वेकेंट हैं वहां पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है। इन कर्मचारियों की छंटनी का कार्य चल रहा है।” सीएमएचओकार्यालय अजमेर

खबरें और भी हैं...