पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेटियों ने बढ़ाया मान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाजा| जवाजाब्लाॅक की अध्ययनरत बेटियों ने नाम रोशन किया है 148 छात्राओं को गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि विधायक शंकरसिंह रावत थे तथा विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति प्रधान गायत्री रावत, भाजपा ब्यावर मंडल अध्यक्ष जयकिशन बल्दुआ, भाजपा नेता नरेंद्र सिंह रावत थे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य के एस राणावत, व्याख्याता अशोक तंवर रामनिवास मिश्रा स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

विधायक शंकर सिंह रावत ने कहा छात्राओं को पंद्रह अगस्त पर भी सम्मानित किया जाएगा। प्रधान गायत्री रावत ने भी सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को पंचायत समिति जवाजा की तरफ से सम्मानित करने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता गोविंद चौहान ने किया।

जवाजा. प्रधान रावत ने छात्राओं को किया सम्मानित।

खबरें और भी हैं...