ई-मित्र संचालकों ने प्रशासन को बताई समस्या
ब्यावर| ई-मित्रसंचालकों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर नगर परिषद और श्रम कल्याण विभाग में पेंडिंग कार्य के चलते उन्हें हो रही समस्या से अवगत कराया। एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल सेन के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि उपखंड क्षेत्र में स्थित ई-मित्र संचालक राजस्थान सरकार की बहुपयोगी सेवा में जिसमें राशनकार्ड, श्रमिक डायरी और अन्य सेवाएं शामिल है का कार्य कर रहे हैं। उनका आरोप है कि पिछले 3-4 माह में नगर परिषद और श्रम कल्याण विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का कार्य पोर्टल पर नहीं किया जा रहा है। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग इस बारे में कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। इधर देरी वजह से आमजन ई-मित्र संचालक के समक्ष रोष जताते हैं। ऐसे में कई बार ई-मित्र संचालकों को जनता के विरोध का भी सामना करना पड़ता है। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने प्रशासन से इस संबंध में संबंधित विभागों को उनसे संबंधित पेंडिंग कार्य समय पर निपटाने के लिए पाबंद करने की मांग की। जिससे आमजन को राहत मिल सके। ज्ञापन सौंपने वालों में अनिल सेन, किशोर सिंह, सुरेंद्र नाथ, चंदन सिंह, लोकेश, जितेंद्र शर्मा, सुरेंद्र रावल आदि शामिल थे।