विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन
ब्यावर| नेहरूयुवा केंद्र अजमेर के तत्वावधान में दो दिवसीय समुदाय विकास प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। शिविर में पंचायत समिति जवाजा के 20 युवा मंडलों के 40 युवा मंडल पदाधिकारियों ने भाग लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सरमालिया सरपंच रमेश चंद्र चौधरी थे और जिला युवा समंवयक नेहरू युवा केंद्र अजमेर के एसएस जोशी ने अध्यक्षता की। शिविर के आयोजक हरिसिंह ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।