शोभायात्रा 24 को
ब्यावर| रामद्वारासत्संग समिति की साधारण सभा संत रामस्वरूप शास्त्री (बाड़मेर) की अध्यक्षता एवं संत केवलराम, गोपालराम संतोष जी के सानिध्य में हुई। सर्वप्रथम रामप्रसाद मित्तल ने मंगलाचरण किया। सभा में निर्णय लिया गया कि हर साल कम से कम दो सत्संग कार्यक्रम समिति द्वारा आयोजित किए जाएं। पहला कार्यक्रम सात दिन का संत डॉ रामस्वरूप का रखा जाए। इसके अलावा ब्रह्मलीन संतों की निर्वाण तिथियां मनाने तथा समय-समय पर विशेष संतों को बुलवाने का भी निर्णय लिया गया। 24 को निकलने वाली नीलकंठ महादेव तीर्थ की कलश शोभायात्रा सुबह नौ बजे रामद्वारा से निकाली जाएगी. बैठक में प्रमुख रूप से कैलाश झालानी, रामलक्ष्मण चौहान, देवकीनंदन सर्राफ, लक्ष्मीनारायण, मनोज चौहान आदि मौजूद थे।