भारतीय सिंधु सेना ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
ब्यावर| भारतीयसिंधु सेना के तत्वावधान में शुक्रवार को चांगगेट पर सियाचिन में शहीद हुए भारतीय जवानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय गुलाबानी, संरक्षक सिंधी समाज के पूर्व अध्यक्ष हरि पी हेमलानी, सह संरक्षक नरेंद्र जेसवानी, अध्यक्ष आसनदास वासवानी, सचिव त्रिलोक खत्री, राजू सावलानी, दिलीप खत्री, दीपक तेजवानी, रमेश मलकानी, सुधीर तेजवानी, प्रकाश कुंदनानी, भावेश गंगवानी, महेश खत्री, कुमार सदनानी, चंद्र कुमार गुलाबानी, संजय, मोहन मुर्जानी, देवीदास सोनी, विनोद कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे। सियाचीन सीमा की रक्षा करते हुए शहीद हनुमंतथप्पा को शुक्रवार को विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को रेहनूमा फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष अजीज मलिक, मोहम्मद शरीफ लोहार, शाहनवाज कुरैशी, अफजल, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद हुसैन शाह समेत अन्य ने शहीद काे श्रद्धाजंलि दी। इसी प्रकार जन जागरण मंच की ओर से भी शहीद हनुमंत थप्पा को श्रद्धांजलि दी गई। मंच अध्यक्ष रामसहाय शर्मा समेत अन्य ने शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। विश्व हिंदू परिषद की ओर से भी शुक्रवार को शहीद को श्रद्धांजलि दी गई।