पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गिराई ईंट भट्टों की चिमनियां

गिराई ईंट-भट्टों की चिमनियां

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें स्थित ईंट-भट्टों पर लगी लोहे की चिमनियों को प्रशासन ने जमीदोंज कर दिया। कार्रवाई से ईंट-भट्टा उद्योग संचालक सकते में गए। वे कुछ समझ पाते इससे पहले ही पुलिस जाब्ते के साथ पहुंची पर्यावरण और प्रशासन की टीम ने लोहे की चिमनियों को ध्वस्त कर दिया। विरोध में ईंट-भट्टा उद्योग एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें ईंट-भट्टा संचालक इससे जुड़े श्रमिकों ने प्रशासन की ओर से हुई इस कार्रवाई पर रोष जताया।

इसलिएकी ध्वस्त : प्रदूषणकंट्रोल बोर्ड किशनगढ़ की जूनियर ऑफिसर डॉ. कीर्ति शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 1997 में ही ईंट-भट्टों पर लगी लोहे की चिमनियों को पर्यावरण के लायक नहीं माना था। तब से ही सरकार ने प्रदेश भर में ऐसी लोहे की चिमनियों को प्रतिबंधित कर रखा है।

यहांहुई कार्रवाई : प्रशासनपर्यावरण विभाग की ओर से शहर में पांच ईंट भट्टों पर स्थित लोहे की चिमनियों को जमींदोज किया गया। इनमें अंधेरी देवरी श्री सीमेंट रोड स्थित 3, अजमेर रोड पर एक और उदयपुर रोड पर स्थित एक ईंट भट्टे की लोहे की चिमनी को गिरा दिया गया। इनमें बाडी घाटी स्थित मंगलम ईंट उद्योग, ओम ब्रिक्स, गायत्री ब्रिक्स, वर्मा ईंट उद्योग उदयपुर रोड स्थित विशाल ईंट उद्योग पर कार्रवाई हुई। पर्यावरण विभाग की जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर डॉ. कीर्ति शर्मा, तहसीलदार जीआर बैरवा, नायब तहसीलदार रामपाल बोहरा, नयानगर गिरदावर प्रवीण कुमार, हामसिंह, पटवारी लोकेश कुमार, अशोक कुमार, ललिता, भूपेंद्र सिंह समेत पुलिस जाब्ता मौजूद था।

इधरईंट-भट्टा संचालक श्रमिकों ने जताया रोष : प्रशासनकी ओर से हुई इस कार्रवाई के विरोध में जालिया रोड स्थित ईंट भट्टे पर एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें ईंट-भट्टा संचालक समेत श्रमिकों ने भाग लिया। इसमें पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व सूचना के कार्रवाई करना गलत है। उनके मुताबिक ब्यावर क्षेत्र में 22 ईंट-उद्योग है। जिनसे करीब 12 हजार लोग जुड़े हैं। एक चिमनी की लागत करीब डेढ़ से पौने दो लाख रुपए है।

^प्रशासन की ओर से बिना किसी पूर्व सूचना के इस प्रकार की कार्रवाई हमारे साथ जबरदस्त कुठाराघात है। सरकार एक ओर तो रोजगार के लिए लोन दे रही है दूसरी ओर इस प्रकार की कार्रवाई करवा कर लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रही है। शहर में 22 ईंट-उद्योग है जिनसे करीब 12 हजार लोग जुड़े हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध किया जाएगा। महादेवसिंह रावत, अध्यक्ष ईंट-भट्टा उद्योग एसोसिएशन ब्यावर

खबरें और भी हैं...