पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेन नंबर की अनिवार्यता के विरोध में बंद रहा सर्राफा व्यापार

पेन नंबर की अनिवार्यता के विरोध में बंद रहा सर्राफा व्यापार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर | केंद्रसरकार के दो लाख से अधिक के नकद विक्रय परल पेन नंबर की अनिवार्यता के निर्णय के विरोध में श्री ब्यावर सर्राफा संघ ने बुधवार को अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध प्रदर्शित किया। इस दौरान संघ सदस्यों ने वितमंत्री भारत सरकार अरुण जेटली के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि उक्त निर्णय सर्राफा व्यापार की जटिलताओं को और ज्यादा बढ़ाएगा। देशभर में ज्यादातर लोगों के पास पेन कार्ड नहीं है, ऐसे में उन्हें जेवर खरीदने में भारी समस्या आएगी और सर्राफा व्यापार पर इसका प्रतिकूल असर होगा। पेन नंबर नहीं होने पर व्यापारी या स्वर्णकारबंधु को जो फॉर्म भरकर देना होगा, वह व्यापारी खरीददार दोनों के लिए जटिल होगा। संघ सदस्यों ने उक्त निर्णय को सर्राफा ज्वैलर्स दोनों के लिए अव्यवहारिक बताते हुए इसका विरोध किया है। साथ ही अनुरोध किया है कि इस काले कानून को तुरंत प्रभाव से वापस लेकर सर्राफा, ज्वैलर्स स्वर्णकार बंधुओं को राहत प्रदान करे। ज्ञापन देने वालों में नेमीचंद सर्राफ, सुनील जैथल्या, प्रेमचंद कांकरिया, विष्णु सर्राफ, राजेंद्र अग्रवाल, अरविंद सर्राफ, सतीश सर्राफ, सुरेश कांकरिया, दामोदर सर्राफ, जनक सर्राफ, मनीष कांकरिया, दिनेश कांकरिया, अरुण सर्राफ, चंद्रप्रकाश बोहरा सहित अन्य संघ सदस्य उपस्थित थे।

ब्यावर. शहरमें नई नीति का विरोध करते सर्राफा व्यापारी।

खबरें और भी हैं...