सेना भर्ती के लिए निशुल्क प्रशिक्षण
ब्यावर | राजस्थानचीता-मेहरात (काठात) महासभा के तत्वावधान में सेना की भर्ती रैली के लिए कॉलेज मैदान में कैम्प का आयोजन एक फरवरी से चल रहा है। प्रो. जलालुद्दीन काठात ने बताया कि मगरा मारवाड़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों से 70 से ज्यादा युवक जिन्होंने सेना की विभिन्न कैटेगरी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, उन्हें तैयारियां कराई जा रही है।