पंच कल्याणक महोत्सव का शुभारंभ आज
ब्यावर | श्रीजैन पंचायती नसियां में गुरुवार को पंच कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। जो 17 फरवरी तक चलेगा। पंच कल्याणक महोत्सव की शुरुआत सुबह 6.30 बजे घट यात्रा से होगी। इसके बाद ध्वजारोहण, महाआरती सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मुनि विश्रुत सागर महाराज, विश्वास सागर महाराज गणिनी विज्ञाश्री माताजी के सान्निध्य में संपन्न होगा।