चार्ट प्रतियोगिता में अंशु शर्मा प्रथम
ब्यावर| स्टेशनरोड स्थित श्री गुरुनानक प्ले स्कूल और श्री गुरुनानक रिफ्यूजी बालिका माध्यमिक स्कूल ब्यावर में संयुक्त रूप से वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। साल भर अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा चार्ट प्रतियोगिता में प्रथम कक्षा 9 की अंशु शर्मा रही। प्रिया सुवाल दूसरे और गरिमा शर्मा तीसरे स्थान पर रही। प्ले ग्रुप में 100 स्टेप रेस में बादल सिंह प्रथम और खुशी द्वितीय स्थान पर रही। मेंढ़क रेस में आराध्य शर्मा पहले और रूद्र उपाध्याय द्वितीय स्थान पर रहा। थ्रो बॉल में आर्यन पहले और म्यूजिकल चेयर में कुणाल कुमार पहले स्थान पर रहा। दूसरे दिन आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 10 पहले स्थान पर रही वहीं कक्षा 7 रही और कक्षा तृतीय 9 सामूहिक रही। 100 मीटर जूनियर रेस में ईशा पहले और आदिल दूसरे स्थान पर रहे। चम्मच रेस में नीतू पहले ओर संगीता दूसरे स्थान पर रही। सुई धागा रेस में मोनिका पहले एवं निकिता दूसरे स्थान पर रही। अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं बनाने में जूबिया ने बाजी मार तो वहीं प्रियंका और गरिमा को दूसरे एवं तीसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। शुक्रवार को आयोजित विचित्र वेशभूषा में रोनित पहले एवं कशिश दूसरे स्थान पर रही। एकल नृत्य में महक पहले, अर्चना दूसरे और निकिता तीसरे स्थान पर रही। प्ले ग्रुप के डांस कॉम्पीटिशन में कनिष्का पहले और करमजीत सिंह दूसरे स्थान पर रही।