पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

6 हजार 782 ने आजमाया भाग्य

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुरनिवासी रिषिका, मुस्कान और नेहा बचपन से एक साथ पढ़ी है। तीनों ने साथ ही पटवारी परीक्षा का फॉर्म भरा और किस्मत से तीनों को सेंटर ब्यावर के एक ही स्कूल में आया। तीनों की स्थिति ये रही कि तीनों को पटवार परीक्षा पेपर में मैथ्स का पार्ट टफ लगा।

^परीक्षाको लेकर पूरी तैयारी थी। बाकी सब ठीक था लेकिन सामान्य ज्ञान वाला पार्ट काफी टफ आया। उम्मीद तो है कि पास हो जाऊंगी।” निधीशर्मा, परीक्षार्थी

^सेंटरपर कोई परेशानी नहीं हुई। पहली बार स्लीपर तक खोलनी पड़ी। सामान्य ज्ञान काफी टफ रहा।” मधूचौधरी, जयपुर

गलत सेंटर पर पहुंचा : जयपुरनिवासी अरविंद मीणा शनिवार सुबह ब्यावर पहुंचा। ऑटो वाले को उसने सनातन स्कूल का एड्रेस बताया। ऑटो वाले ने बिना किसी जानकारी के अरविंद मीणा को सनातन धर्म प्रकाशक स्कूल छोड दिया। लेकिन अरविंद के हाथ पैर तब फूल गए जब उसे ये मालूम पड़ा कि उसका सेंटर सनातन धर्म प्रकाशक स्कूल नहीं बल्कि सनातन धर्म राजकीय स्कूल है। परीक्षा शुरू होने में महज 5 मिनट बाकी होने के कारण उसकी उम्मीद धूमिल होने लगी। भास्कर के प्रतिनिधि ने उसकी मदद की और उसे तुरंत एसडी गवर्मंट स्कूल ड्रॉप किया।

हवामें लहरानी पड़ी लाठियां : बसस्टैंड पर बस में जबरदस्ती बैठने का प्रयास कर रहे कुछ परीक्षार्थियों को पुलिस को ने हवा में लाठियां लहराकर दूर भगाया। जयपुर जाने वाली एक बस में कुछ परीक्षार्थी बिना टिकट लिए बस में बैठ गए। जिस सवारियों के पास सीट नंबर वाले टिकट थे वाे नीचे ही खड़े रह गए। ऐसे में पुलिस की मदद से बस काे खाली करवाया गया।

ब्यावर. भगतपरिषद से सातपुलिया के बीच वाहनों की लंबी कतारे लग गई। बाद में पुलिस की मदद से जाम को खुलवाया गया।

ब्यावर. पटवारीपरीक्षा के बाद बस में चढ़ने की मची होड।

भास्कर न्यूज|ब्यावर

शहरमें शनिवार को पटवार परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। शहर में बने 34 सेंटरों पर 9 हजार 936 अभ्यर्थियों में से महज 6 हजार 782 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान नकल और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। सेंटरों के एंट्री गेट पर जहां बारीकी से चैकिंग की गई तो वहीं परीक्षा कक्षों में भी पूरी सावधानी बरतने के बाद ही अभ्यर्थी को पेपर दिए गए। इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस से नकल की संभावना को देखते हुए परीक्षा सेंटर के हर कक्षों में जैमर लगाए गए। स्थिति ये थी परीक्षा कक्षों के साथ ही टॉयलेट में भी जैमर लगाए गए।

ब्यावरडिपो को हुई अतिरिक्त आय : अभ्यर्थियोंकी संख्या को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने भी अपनी व्यवस्था की। डिपो मैनेजर नवीन तिवारी ने बताया कि पटवारी परीक्षा को देखते हुए डिपो की ओर से जयपुर के लिए 15 अतिरिक्त बसें लगाई गई। वहीं भीलवाडा के लिए 8 से 10 बसे और 1-1 बस अजमेर और सीकर के लिए लगाई गई। इन अतिरिक्त बसों से ब्यावर डिपो को करीब 4 लाख रुपए की आय होने की उम्मीद है। पटवारी परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी चाक चौबंद रहा। चिकित्साटीम भी स्कूल में बंद : पटवारीपरीक्षा शुरु होने के महज आधे घंटे के बाद ही बीएल गोठी स्कूल में एक परीक्षार्थी खुद को हार्ट अटैक आने की बात कहता हुआ परीक्षक से शिकायत करने लगा। राजकीय अमृतकौर अस्पताल से डॉ. सुनील कुमावत और उनकी टीम मौके पर पहुंची। जहां परीक्षार्थी को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी तबीयत ठीक हो गई।

खबरें और भी हैं...