हादसे में एक की मौत, आठ घायल
ब्यावर| भीमथाना क्षेत्र के चालीस मील चौराहे पर हुए हादसे में मुंबई निवासी एक युवक की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को राजकीय अस्पताल भीम भर्ती करवाया गया। जहां से पांच का ब्यावर रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार मुंबई निवासी कुछ लोग पुष्कर तीर्थ स्थल पर भ्रमण करने निकले। शनिवार को भीम के समीप चालीस मील चौराहे पर एक विकलांग स्कूटी चालक को बचाने के प्रयास में इन तीर्थ यात्रियों की कार पलटी खा गई। जिस कारण उसमें सवार मुंबई निवासी विजय की मौत हो गई। जबकि उसमें सवार मुंबई निवासी नारायण, मीठू, प्रभुराम, सचिन, सोहन, रोशन, विजेश एवं भगवान गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत राजकीय अस्पताल भीम पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सचिन, प्रभुराम, नारायण, मिट्ठू और सोहन को ब्यावर रैफर कर दिया गया।
ब्यावर. अस्पताल में उपचाररत घायल।