पांच दिन से युवती लापता
ब्यावर|सदर थानाक्षेत्र के गोपालसागर निवासी युवती पुष्पा का पांच दिन भी कुछ सुराग नहीं लगा है। इस कारण परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी है। गौरतलब है कि गोपाल सागर निवासी पुष्पादेवी(25) गत 8 फरवरी को घर से किसी काम से निकली जो वापस घर नही लौटी। परिजनों के अनुसार पुष्पा मानसिक रूप से अस्वस्थ्य है। मानसिक स्थिति ठीक नहीं हाने के कारण वो अपना नाम कभी राजलक्ष्मी बताती है तो कभी कृष्ण की मीरा। पुष्पा खुद को रानी रंगीली, हीना, जैनो की लड़की तक बताती है। देवी देवताओं की बातें करती है और अंग्रेजी, हिंदी के साथ मारवाड़ी भी बोलती है। तलाश के दौरान परिजनों को जानकारी हुई कि पुष्पा को अंतिम बार 10 फरवरी की सुबह रेलवे स्टेशन के समीप देखा गया।
लापता युवती पुष्पा।