बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की बैठक
ब्यावर| अजमेरबॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की मीटिंग शनिवार को आयाेजित की गई। जगदंबे फिटनेस क्लब में आयोजित बैठक में सचिव नरेश मदानी ने बताया कि फरवरी माह में होने वाली ही मैन ऑफ राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2016 का आयोजन फरवरी माह के द्वितीय सप्ताह में करवाना था लेकिन दिल्ली में नार्थ इंडिया चैंपियनशिप होने के कारण इस कार्यक्रम को फरवरी के अंतिम सप्ताह में करवाना तय किया गया। मीटिंग के दौरान अध्यक्ष मुरली जगवानी, उपाध्यक्ष राम यादव, हंसराजपाल सिंह, निखिल जैन, रवि सबलानी, अंकित दास, पीके सुल्तान, महावीर सिंह राठौड़, एडवोकेट महेंद्र सिंह रावत, रिषभू गुप्ता, डीडी राठौड, अभिजीत अंबुरे, सुनील रावत, गोविंद घावरी समेत अन्य लोग मौजूद थे।