रैली को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
ब्यावर|डॉ. अंबेडकरसंघर्ष समिति की ओर से अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों पर हो रहे अत्याचार उत्पीड़न के खिलाफ 15 फरवरी को एक रैली निकालकर राष्ट्रपति राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उपाध्यक्ष बीरमराम भट्ट ने बताया कि रैली चांगगेट स्थित अंबेडकर सर्किल से शुरू होगी। जो पाली बाजार, भारत माता सर्किल, अजमेरी गेट और भगत चौराहा होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचेगी। रैली में राष्ट्रीय शोषित परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय भगवान जाटव गोपाल डेनवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष मेघवाल महासभा, अखिल भारतीय अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय रेगर महासभा अध्यक्ष बीएल नवल सहित पाली, नागौर, बाडमेर, जोधपुर, अजमेर अन्य जिलों के प्रतिनिधि रैली को संबोधित करेंगे। इसके लिए अंबेडकर संघर्ष समिति की बैठक हुई। इस मौके पर अध्यक्ष खेमचंद चौरोटिया, बृजराज बोहरा, घनश्याम फुलवारी, सोहनलाल सिंगारिया, भंवरसिंह भियावत, जगदीश प्रसाद, अशोक साकरिया, नेमीचंद, टीकमचंद समेत अन्य लोग मौजूद थे।