पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए बांटी दवाइयां

स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए बांटी दवाइयां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| एक्शनटीम फॉर सोश्यलिज्म एटीएस की ओर से स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए होम्योपैथी दवा वितरण किया गया। संगठन महासचिव सोहन सिंह ने बताया कि शिविर में 3455 लोगों को दवाई एवं 5215 मास्क वितरित किए गए। संयोजक आशीष झंवर के मुताबिक दवा देने के साथ लोगों को बचाव के उपाय भी बनाए गए। इस मौके पर डॉ. प्रीतिश शर्मा डॉ. विनी शर्मा तथा राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के डॉ. वीरेंद्र रावत ने सहयोग दिया। शिविर में दिलीप मेवाड़ा, विकास यादव, जसराज शर्मा, आशीष झंवर, दीपेंद्र धारीवाल, सहसमल, सिद्धार्थ बैंगानी, बसंत सोनी, गोविंद छीपा, पीयूष शर्मा, केशव त्रिवेदी, अनुराग जैन ने अपनी सेवाएं दी। चांदमल मोदी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की ओर से साहू युवा मंडल के सहयोग से तेलियान चौपड़ पर आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण किया गया। क्षेत्रवासियों को करीब 3 हजार खुराक निशुल्क वितरित की। कार्यक्रम मेंं सत्यनारायण खंडेलवाल, रेखराज भट्ट, साहू समाज के रामनिवास एवं नवयुवक मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने काढ़ा वितरण में सहयोग दिया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रमाशंकर पचौरी ने बताया कि सोमवार को महावीर इंटरनेशनल के सहयोग से राठी पवेलियन में काढ़ा उपलब्ध कराया जाएगा।