39वां सत्रांंत कार्यक्रम कल
ब्यावर| दयानंदआर्य बालिका महाविद्यालय का 39वां सत्रांत कार्यक्रम मंगलवार को दोपहर 2 बजे धूमधाम से आयोजित होगा। सचिव बलवंत कुमार आर्य के मुताबिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा के अग्नि मित्र शास्त्री होंगे। प्राचार्या डॉ. रेणुका शर्मा ने बताया कार्यक्रम के दौरान छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा।