सर्वोच्च एकेडमिक कोर्स करेंगे स्काउटर
ब्यावर| शहरके तीन शिक्षकों का चयन सर्वोच्च एकेडमिक कोर्स के लिए हुआ हैं। राष्ट्रीय स्तरीय हिमालय वुड बैंज स्काउट कोर्स के लिए पूरे अजमेर संभाग से ब्यावर के तीन शिक्षकों का चयन हुआ। हिमालय वुड बैज कोर्स स्काउटिंग का सर्वोच्च एकेडमिक कोर्स हैं। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवाता के स्काउटर सुरेशचंद्र फुलवारी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय रूपनगर के गिरीराज खटीक एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कालिंजर के स्काउटर रतन सिंह चौहान कोर्स के लिए चयनित किए गए हैं। यह तीनों शिक्षक 11 से 18 फरवरी तक पुष्कर घाटी स्थित प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कैंप में अजमेर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्थानीय संघ ब्यावर के उपप्रधान मोहन सिंह चौहान ने तीनों शिक्षकों को चयन के हर्ष जताते हुए बताया कि तीनों स्काउटरों में से दो स्काउटर जवाजा स्थानीय संघ के है और ब्यावर स्थानीय संघ से हैं।