पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गो हत्या रोकने के लिए सख्त कानून बनाएं

गो हत्या रोकने के लिए सख्त कानून बनाएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांका दर्जा देने वाले भारत देश में गाय की दुर्दशा का मूल कारण आम आदमी की लापरवाही अनदेखी हैं। गोरक्षा के लिए शासन प्रशासन को भरकस नियम, प्रावधान अनिवार्य लागू करना अब बहुत जरूरी हैं। यह बात अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष बच्चू सिंह बैंसला ने कही। जयपुर से ब्यावर पहुंचे बैंसला ने कहा कि अपने शरीर के भीतर 33 करोड़ देवी-देवताओं का अंश रखने वाली गोमाता की रक्षा पालन करना प्रमुख धर्म हैं। गायों की दयनीय स्थिति बनाने वाले लोग खुद को अलग मानने लगे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य केंद्र सरकार से गोरक्षा के संदर्भ में आवश्यक कदम उठाने की रणनीति बनाने और गो हत्या पर सख्त बनाकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने का बड़ा प्रयास किया जा रहा हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद सोनी के मुताबिक क्रांति सेना 14 फरवरी को जयपुर में प्रदेश स्तरीय गो-रक्षा महाकुंभ एवं वाहन रैली निकालेगी। इसमें प्रदेशभर के कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस मौके पर आयोजित आम सभा में महंत नारायण गिरी महाराज, महंत योगी आदित्य नाथ, महंत सिद्धगिरी महाराज, बाबा नंदकिशोर मिश्रा, राकेश आर्य, सुभाष ठिलवाड़ी, लखविंद्र सरीन, डॉ. धर्मेंद्र यादव, प्रेम शर्मा, डॉ. पवन सरोलिया, शिव ओम मिश्रा, आचार्य मदन, पदमाराम जांगिड़, बच्चू सिंह बैसला, पवन माकन, सूरज सोनी, जगदीश प्रसाद बैसला, रामपाल जाट, मोहम्मद फैज खान, नरेश मादानी समेत अनेक राष्ट्रीय प्रदेश स्तरीय नेताओं का सानिध्य मिलेगा।

येहैं प्रमुख मांगें

क्रांतिसेना की ओर से गो माता काे राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने, गोहत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने, गो तस्करों को उम्र कैद या फांसी देने, देश में गोहत्या पर रोक, हर जिले में एक गौ रक्षा विभाग बनाने एवं देश में गो मंत्रालय बनाना प्रमुख मांग हैं। प्रदेश प्रवक्ता सत्यम आर्य ने बताया कि देश में गायों की सेवा में भोजन, दवा रक्षा का इंतजाम होना जरूरी हैं। हिंदू क्रांति सेना गायों की रक्षा की मुहिम को प्रदेश राष्ट्रीय पर पहुंचाना चाहती हैं। राज्य केंद्र सरकार को जनमानस का समर्थन पहुंचाने के दायित्व को निभाने के लिए टोल फ्री नंबर शुरू किया हैं।