- Hindi News
- गौ विज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
गौ विज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
माधवगो विज्ञान एवं अनुसंधान समिति के तत्वावधान में रविवार को तहसील और प्रांत स्तरीय गौ विज्ञान सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। ये परीक्षा अजमेर विभाग की 7 तहसीलों अजयमेरु महानगर, किशनगढ़, केकड़ी, सरवाड़, नसीराबाद, पुष्कर, ब्यावर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। इस परीक्षा में पहले चरण के चयनित 271 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अजयमेरु महानगर में परीक्षा का आयोजन पुष्कर रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर में दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक किया गया।समिति के विभागीय संयोजक ललित कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा में गौ विज्ञान, सामान्य ज्ञान, राजस्थान कला और संस्कृति पर आधारित वस्तुनिष्ठ और अति लघुत्तरात्मक प्रश्न शामिल थे। इसमें वर्ग के अभ्यर्थियों को 75 तथा वर्ग के अभ्यर्थियों को सभी प्रश्नाें के उत्तर देने थे। इस परीक्षा के बाद तहसील और प्रांत स्तर पर वरीयता सूची जारी की जाएगी। अजयमेरु महानगर परीक्षा संचालन समिति के संरक्षक सुनील दत्त जैन परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमश: 11 हजार, 5100 और 3100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। महानगर समिति के अध्यक्ष मोहन खंडेलवाल ने बताया कि परीक्षा में भाग लेेने वाले विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र जल्द ही स्कूलों में भेज दिए जाएंगे। अजयमेरु महानगर समिति में उम्मेद सिंह तोमर, भारती श्रीवास्तव, वनीता जैमन, अलका गौड़, तृप्ति श्रीवास्तव, जगदीश चावला, राजेंद्र लालवानी, शंकर राठौड़ पर्यवेक्षक थे। किशनगढ़ में अरविंद पारीक और महेेंद्र लखारा, केकड़ी में घीसानाथ, सरवाड़ में रघुनाथ जाट, नसीराबाद में तख्त सिंह, पुष्कर में बालकिशन पाराशर, ब्यावर में लादूराम सिरवी, अजमेर में अजय टांक, महेश अग्रवाल, शंकर राठौड़, राजेंद्र लालवानी, मोहन यादव और सुरेश मित्तल को संयोजक नियुक्त किया था।
पुष्कर रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर में गो विज्ञान सामान्य ज्ञान की परीक्षा देते बच्चे।