पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पदाधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

पदाधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को वार्ड स्तर तक चलाने के लिए रविवार को डिग्गी मोहल्ला स्थित मुरारका भवन में प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ।

विधानसभा सदस्यता सह संयोजक बद्री सामरिया मंडल सदस्यता सह संयोजक संदीप जॉय ने बताया कि वार्ड स्तर पर मनोनीत संयोजक और सह संयोजक को प्रशिक्षित कर अभियान के लिए आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

शिविर को मंडल अध्यक्ष चैनसुख हेडा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की रीति में विश्वास व्यक्त करने वालों को पार्टी से जोड़ना चाहिए। मंडल महामंत्री रमेश बंसल रिखबचंद खटोड़ ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर सदस्यता अभियान में भागीदार बनने की अपील की। संगठन प्रभारी जिला उपाध्यक्ष रविंद्र जॉय ने अभियान को लेकर संगठनात्मक जानकारी देते हुए कहा कि सशक्त भाजपा से ही सशक्त भारत का निर्माण होगा। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष और अभियान के विधानसभा संयोजक रामावतार लाटा ने कहा कि कार्यकर्ता लक्ष्य की प्राप्ति कर इतिहास रचे। अंत में मंडल सदस्य और पार्षद मंगतसिंह मोनू ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और नई ऊर्जा के साथ वार्डों में सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से चलाने का आह्वान किया।

नगर परिषद सभापति बबीता चौहान, जिला उपाध्यक्ष ईश्वर तंवर, मंडल कोषाध्यक्ष नवल मुरारका, जिला मंत्री विधानसभा सदस्यता सह संयोजक बद्री सामरिया, भाजयुमो शहर महामंत्री मंडल सह संयोजक संदीप जॉय, अविनाश गर्ग, प्रमोद शर्मा, संजय करेली आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में रमेश यादव, नरेंद्र चौहान, पार्षद कौशल्या तुनगरिया, सीमा आदिवाल, मीना मेघवाल, मनीष बुरड़, गोपीलाल चौरोटिया, गणपतसिंह गोवल, मनोज डुलगच, अरूण लखन, जीवराज गुर्जर, मनप्रीत सिंह, चेतन शर्मा, देवीलाल चौहान, ज्ञानचंद माली, दीपक शर्मा, राजकुमार रावत, राजूसिंह छाबा, कमल खाब्या, दिलीप बोहरा, तपन बाघमार, हेमंत कोठारी, सुरेंद्र चौहान, नरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।