पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाले और क्रासिंग निर्माण कराएं

नाले और क्रासिंग निर्माण कराएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>मेवाड़ी गेट स्थित पुलिस क्वाटर्स के पास

> मेवाड़ी गेट स्थित पुलिस चौकी के पास

> बिचड़ली मोहल्ला और श्रवणलाल के मकान के समीप

> श्रीश्रीमाल गली और बड़ी हवेली के समीप

> कुंदन भवन गली और बिचड़ली मोहल्ला

भास्कर न्यूज| ब्यावर

नगरपरिषद वार्ड संख्या 18 में विकास कार्यों को लेकर पार्षद मनोज बाबेल ने सभापति बबीता चौहान को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने क्षेत्र में सुचारू व्यवस्था के लिए नाला और क्रॉसिंग निर्माण की मांग की।

पार्षद बाबेल ने बताया कि उनके क्षेत्र में चार बड़े नाले गुजरते हैं। इनमें ब्रह्मानंद मार्ग, विनोद नगर, जय मंदिर, गिब्सन हॉस्टल समेत अन्य क्षेत्रों का गंदा पानी बहकर बिचड़ली तालाब में पहुंचता है। चारों नाले मेवाड़ी गेट स्थित परकोटे के सहारे बने नाले में मिलते हैं। पार्षद के मुताबिक परकोटे के पीछे नालों का निर्माण कुछ क्षेत्र तक तो है जबकि कुछ जगह कच्चा बना है। पार्षद का आरोप है कि नाले के आस-पास की जमीन को ऊंची करने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। ऐसे में मेवाड़ी गेट का नाले, सिटी डिस्पेंसरी नाले, गोपाल साइकिल के नाले और तेलियान चौपड़ वाले नालों सहित वार्ड की नालियां निकासी के अभाव में ओवरफ्लो रहती है। जिससे क्षेत्र में गंदगी फैली है।

पार्षद बाबेल ने सभापति चौहान से जनहित को ध्यान में रखते हुए मेवाड़ी गेट पुलिस चौकी के पास परकोटे के पीछे से नाला निर्माण कराते हुए बिचड़ली मोहल्ला स्थित सरकारी शौचालय तक बनवाने की मांग की है। जिससे निकासी व्यवस्था सुचारू होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही गोपाल साइकिल वाला नाला जाम होने की वजह से मेवाड़ी गेट पुलिस चौकी के नजदीक गंदा पानी जमा हो गया था। इस पर क्षेत्रवासियों ने रोष जताते हुए पार्षद से सुचारू व्यवस्था कराने की मांग की थी।

^शहरकी ऊपरी कॉलोनियों का गंदा पानी विभिन्न नालों से होता हुआ वार्ड 18 में बने नाले में मिलता है। ऐसे में परिषद प्रशासन को क्षेत्र में ड्रेेनेज व्यवस्था सुचारू रहे इसका प्राथमिकता से ध्यान रखना चाहिए। जिससे क्षेत्रवासियों को गंदे पानी से कोई परेशानी हो। मनोजबाबेल, पार्षद