पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंच पर थिरके नन्हे कदम

मंच पर थिरके नन्हे कदम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलन्यूटन स्कूल में 8वां वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि दिल्ली के साइक्लोजिस्ट वी.एस. रविंद्रन तथा विशिष्‍ट अतिथि मेक्सफोर्ट स्कूल दिल्ली के निदेशक दीपा कुमार थी। कार्यक्रम की शुरुआत केजी कक्षा के बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य से हुई। छोटे-छोटे बच्चों ने जंगल के स्वतंत्र जानकारों को खुले वातावरण में विचरण करने देने का संदेश दिया गया। इसके पश्चात जूनियर वर्ग के छात्राओं ने मैजिक वेसल पर आधारित एक अंग्रेजी नाटिका की प्रस्तुति दी। समारोह का मुख्य आकर्षण सीनियर वर्ग के छात्रों द्वारा प्रस्तुत हास्य नाटक सर डॉन की याद में… था। सांस्कृतिक संध्या के अगलेे चरण में मशहूर संगीतकार किशोर कुमार को याद कर उनके गाए गानों पर कक्षा एक से पांच के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर संगीतकार किशोर कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर स्कूल प्राचार्या रेचल लिटिल ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सत्र 2014-15 में शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छात्र टी. चंद्रशेखर को सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार प्रदान किया। विद्यालय में सत्र पर्यंत होने वाली सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रेड हाऊस को शील्ड प्रदान की गई। स्पोर्ट्स में येलो हाऊस को कप मिला। अंत में स्कूल निदेशक यश मंगल ने उपलब्धियां बताते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। दिल्ली बाल रंगमंच के निर्देशक मनीष हालदार ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का ममता त्रिपाठी एवं ज्योति जैन किया।

ब्यावर. मंगल न्यूटन स्कूल के वार्षिकोत्सव में प्रस्तुति देते विद्यार्थी।

ब्यावर. मंगल न्यूटन स्कूल के वार्षिकोत्सव में रविवार को प्रस्तुति देते विद्यार्थी।