पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रथम कक्षा में प्रवेश पंजीयन आज से

प्रथम कक्षा में प्रवेश पंजीयन आज से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| केन्द्रीयविद्यालय ब्यावर में वर्ष 2015-16 के तहत कक्षा प्रथम में प्रवेश पंजीकरण प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। वर्तमान में केन्द्रीय विद्यालय की कक्षा प्रथम में ही रिक्त स्थान हैं। प्रधानाचार्य के अनुसार केंद्रीय विद्यालय में कक्षा प्रथम में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2015 को 5 से 7 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कक्षा प्रथम में प्रवेश पंजीयन के लिए आवेदन प्रपत्र सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं तथा उन्हें समुचित रूप से भरकर वापस 10 मार्च तक विद्यालय में जमा करवाया जा सकेगा।