पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज एजीएम ने किया बस स्टैंड का निरीक्षण

रोडवेज एजीएम ने किया बस स्टैंड का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर. यात्रीभार में हो रही कमी और ब्यावर डिपो को घाटे के कारण का पता लगाने के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के एजीएम महेंद्र कुमार गुप्ता शनिवार को ब्यावर पहुंचे। उनके साथ सहायक सांख्यिकी ओम प्रकाश शर्मा और सुरेंद्र सिंह शामिल थे। उन्होंने ब्यावर डिपो के अधिकारियों के साथ बैठक कर गत दो माह में यात्री भार में रही कमी के कारणों की जांच कर यात्री भार बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि दो माह में अकारण यात्री भार में आई कमी के कारणों की जांच रिपोर्ट से उच्चाधिकारयों को अवगत करवाया जाएगा।

शनिवार को डिपो का निरीक्षण करते एजीएम गुप्ता एवं टीम।