- Hindi News
- स्कूल में सांप काटने से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत
स्कूल में सांप काटने से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत
ब्यावर. समीपवर्तीटॉडगढ थाना क्षेत्र के बड़ाखेडा राजकीय स्कूल में ड्यूटी के दौरान एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को सांप ने काट लिया। जिस कारण वह अचेत हो गया। साथी स्टॉफ उसे लेकर तुरंत राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार गोहाना निवासी देवीसिंह(57) पुत्र पांचू सिंह बड़ाखेड़ा राजकीय स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। शनिवार को स्कूल में सफाई कर रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। सांप के जहर के प्रभाव से वह अचेत हो गया। जिस कारण उसे अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया गया। पुिलस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।