- Hindi News
- निर्वाचक नामावलियों के प्रारूप का प्रकाशन
निर्वाचक नामावलियों के प्रारूप का प्रकाशन
ब्यावर. निर्वाचनविभाग राजस्थान के निर्देशानुसार नगर परिषद ब्यावर के आम चुनाव 2014 के पूर्व तैयारी के लिए शहर के प्रत्येक मतदान केंद्र पर शनिवार को निर्वाचक नामावलियों के प्रारूप का प्रकाशन हुआ। मतदान केंद्रों पर संबंधित प्रगणक मौजूद रहे।निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) ब्यावर भगवती प्रसाद ने बताया कि 14 और 15 सितंबर को भी निर्वाचक नामावलियों का वार्डाे मतदान केंद्रों पर पठन नियुक्त प्रगणकों द्वारा किया जाएगा। जरूरतममंद मतदाता संबंधित मतदान केंद्र पर नामावली का अवलोकन करने के बाद निर्धारित प्रपत्रा भरकर संबंधित नियुक्त प्रगणक को जमा करा सकेंगे। दावों आक्षेपों के संकलन कार्यक्रम 22 सितंबर तक रहेगा। वार्ड के लिए नियुक्त प्रगणक मतदान केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। नियुक्त प्रगणक दावों आक्षेपों को संकलित कर चुनाव शाखा कार्यालय में 23 तक आवश्यक रूप से जमा कराएंगे। नामावली प्रकाशन को लेकर पहले दिन जहां कई बूथ पर मतदाताओं ने रूचि दिखाई तो कई बूथ सूने नजर आए।