एक्युप्रेशर चिकित्सा शिविर आज से
टेकरी बालाजी मंदिर समिति के तत्वावधान में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ महोत्सव पर 14 से 17 सिंतबर तक निशुल्क एक्युप्रेशर चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। महंत रामेश्वरपुरी ने बताया कि सेंदड़ा रोड स्थित टेकरी वाले बालाजी मंदिर परिसर में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ महोत्सव चल रहा है। इस अवसर पर समिति की ओर से 14 सितंबर से सुबह 8 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक निशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया जाएगा। 17 सितंबर तक चलने वाले इस शिविर में डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. बृजेश शर्मा और डॉ. घनश्याम शर्मा अपनी सेवाएं देंगे। समिति पदाधिकारियों से श्रद्धालुओं से शिविर का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने की अपील की।